Breaking News

#दिल्ली:- संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी और छात्रों से माफी की उठी मांग#


#दिल्ली:- संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी और छात्रों से माफी की उठी मांग#

#दिल्ली: संसद परिसर में गुरुवार को विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने और प्रधानमंत्री से छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई#

#प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने छात्रों पर कथित हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। उनका कहना था कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए#

#धरना-प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सांसद और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे#

No comments