Breaking News

#हरदोई:- समाधान दिवस में लेखपाल की बदजुबानी, कोर्ट के आदेश को भी बताया 'तेल लेने गया आदेश#


#हरदोई:- समाधान दिवस में लेखपाल की बदजुबानी, कोर्ट के आदेश को भी बताया 'तेल लेने गया आदेश#

#हरदोई: जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित पिहानी थाने में समाधान दिवस में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक फरियादी और जिला पंचायत सदस्य के साथ लेखपाल की कथित अभद्र भाषा और तीखी नोकझोंक सामने आई#

#आरोप है कि फरियादी ने जब अपने पक्ष में न्यायालय का आदेश प्रस्तुत किया, तो लेखपाल ने कथित तौर पर कहा, "नजरी नक्शा गया तेल लेने।" इस कथित टिप्पणी से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना था कि यदि समाधान दिवस में भी फरियादियों के साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी#

#स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। हालांकि, घटना के बाद मौजूद लोगों ने लेखपाल के कथित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई#

#समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों का सम्मानपूर्वक और निष्पक्ष निस्तारण करना है, लेकिन यदि किसी अधिकारी द्वारा न्यायालय के आदेश पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है और फरियादियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है, तो यह व्यवस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है#

No comments