#दिल्ली:- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों में जश्न, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए#
#दिल्ली:- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों में जश्न, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए#
#दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया#
#इस दौरान मंच पर मौजूद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके भी खुशी से झूमते नजर आए। उन्होंने मंच से कहा, "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।" उनके इस बयान पर प्रदर्शनकारियों ने तालियों और नारों के साथ स्वागत किया#
#गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में सुधार शामिल थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया#

No comments