Breaking News

#हरदोई:- वीर सपूत अमर शहीद धर्मपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण#


#हरदोई:- वीर सपूत अमर शहीद धर्मपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण#

#1965 भारत-पाक युद्ध के शहीद की स्मृति में पैतृक गांव औहदपुर में स्थापित हुई प्रतिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन#

#हरदोई: वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जनपद के वीर सपूत अमर शहीद धर्मपाल सिंह की पुण्य स्मृति में उनके पैतृक गांव औहदपुर में स्थापित भव्य प्रतिमा का अनावरण जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने श्रद्धापूर्वक किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को नमन किया#

#प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद धर्मपाल सिंह का जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का संचार करती रहेगी#

#उन्होंने कहा कि शहीद धर्मपाल सिंह का सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। समारोह में शहीद के पुत्र अशोक सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अवध प्रांत सचिव राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष अवशेष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#

No comments