Breaking News

#हरदोई:- स्कूल गेट के सामने खड़ी ट्रॉली से बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार#


#हरदोई:- स्कूल गेट के सामने खड़ी ट्रॉली से बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार#

#हरदोई: विकास खंड बावन के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लंबे समय से एक ट्रॉली खड़ी होने के कारण विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है#

#विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत पाण्डेय ने बताया कि ट्रॉली हटवाने के लिए संबंधित व्यक्ति से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन इसके बावजूद ट्रॉली नहीं हटाई गई। उनका कहना है कि स्कूल के गेट के सामने ट्रॉली खड़ी रहने से बच्चों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है#

#प्रधानाध्यापक ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है और ट्रॉली हटवाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके#

No comments