Breaking News

#अयोध्या:- बार एसोसिएशन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर#


#अयोध्या:- बार एसोसिएशन ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को दी तहरीर#

#सेवा में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय, थाना राम जन्म भूमि#

#अयोध्या: महोदय, निवेदन है कि प्रार्थी शैलेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र श्री राम चन्दर जायसवाल, शेड नं0 10 सिविल कोर्ट अयोध्या, थाना-कोतवाली नगर, जनपद-अयोध्या का है तथा वर्तमान में दि फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का निर्वाचित महामंत्री है। दि फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या ने राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन में बड़े पैमाने पर निर्णायक सक्रिय भूमिका निभाई है। एसोसिएशन के कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जन्म भूमि के मुकदमें में निर्णायक पैरवी कर पक्ष रखा है, एसोसिएशन के हजारों सदस्यों द्वारा आन्दोलन में कारसेवा की गई जिसके लिये उनकी गिरफ्तारी भी हुई, साथ ही साथ एसोसिएशन व उसके सदस्यों ने राम जन्म भूमि निर्माण हेतु बड़े पैमाने पर धन दान भी किया है। चूंकि प्रभू श्रीराम व उनके मन्दिर निर्माण से संघ की आस्था व निष्ठा पुरातन से ही जुड़ी हुई है जिस कारण संघ के अनेक सदस्य आज भी लगातार प्रभू श्रीराम जन्म भूमि में स्थित प्रभू विग्रह का नियमित दर्शन पूजन करते हैं व अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा लगातार प्रभू व मन्दिर की सेवा हेतु रखे गये दान पात्रों में दान करते रहे हैं#

#विगत दिनों विभिन्न संचार माध्यमों से दान पात्र में आने वाली श्रृद्धालुओं की बड़ी रकम की लगातार हो रही चोरी का मामला प्रकाश में लाया गया जिससे संघ व उससे जुड़े सदस्यों की भावनाएं काफी आहत हुई और प्रार्थी व संघ का प्रत्येक सदस्य अपने आपको पीड़ित व ठगा हुआ महसूस कर रहा है#

#महोदय, यह तथ्य प्रमुखता से निकलकर सामने आया है कि राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, सदस्य अनिल मिश्रा जो चंदा व दान धन गणना प्रमुख है एवं बिना किसी अधिकृत पद के ट्रस्ट के समस्त कार्यों में प्रमुखता से दिखने वाले गोपाल राव की संलिप्तता स्पष्ट रूप से चन्दा दान धन चोरी में परिलक्षित है तथा जिनके द्वारा ही अपने करीबी लोगों को दान की गिनती में लगाकर लगातार बड़े पैमाने पर दान के धन की चोरी, बेशकीमती जेवरातों की चोरी कराई गई#

#महोदय, उपरोक्त आरोपों के संबंध में यह भी खबर प्रमुखता से निकलकर सामने आयी कि महासचिव चम्पतराय द्वारा कथित व्यक्ति से स्वयं जाकर गोबर में छिपे दस लाख रूपये की बरामदगी की गई है, साथ ही साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा व गोपाल राव द्वारा एक व्यक्ति से 58 लाख रू० चोरी के प्राप्त किये गये हैं, साथ ही साथ यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि गोपाल राव उर्फ गोपाल जी अपने करीबी व्यक्ति के माध्यम से हर हफ्ते चोरी के रूपयों से भरी बोरी अज्ञात स्थान पर स्थानान्तरित कराते थे। उपरोक्त स्थितियों के बावजूद ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय के द्वारा स्वयं संचार माध्यमों को यह सन्देश दिया कि ट्रस्ट की दान पेटी में किसी भी प्रकार की चोरी या अनियमितताओं की कोई भी बात दौरान आडिट निकलकर सामने नहीं आयी है। चम्पतराय का उपरोक्त कथन व चोरी के मामले को छुपाये जाने का प्रयास यह स्पष्ट करता है कि श्रृद्धालुओं के दान की चोरी या अहरण में चम्पतराय, अनिल मिश्रा व गोपाल जी की संलिप्तता पूरी तरह से है परन्तु यह सभी झूठी व भ्रामक बातों से मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं#

#चूंकि उपरोक्त चोरी का प्रकरण चम्पतराय, अनिल मिश्रा व गोपाल जी की झूठी बातों से दब नहीं पाया और आम जनमानस का आक्रोश काफी बढ़ गया तब ट्रस्ट व उसके सदस्यों ने अपनी बचत के उद्देश्य से SIT की बात कही और चम्पतराय, अनिल मिश्रा व गोपाल जी ने अपनी हनक का प्रयोग कर छद्‌म जांच हेतु SIT का गठन कराया और आश्चर्य की बात यह है कि SIT ने अपनी पहली रिपोर्ट ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य संजय प्रसाद जो प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन भी है, को सौंपी और उसी SIT की रिपोर्ट के आधार पर जो कि आज भी सार्वजनिक नहीं है, ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने चोरी के लिये माध्यम बनाये गये व्यक्तियों को नामजद करते हुए थाना राम जन्म भूमि में दिनांक 25.06. 2026 को प्रथम सूचना रिपोर्ट सं० 90/2026 दर्ज कराई जिसमें चोरी के प्रमुख जिम्मेदार चम्पतराय, अनिल मिश्रा, गोपाल जी का जिक्र नहीं किया#

#यहां पर यह भी स्पष्ट करना आवश्यक है कि अपराध सं० 90/2026 की विवेचना के दौरान तैयार किये गये पुलिस प्रपत्र यह बताते हैं कि दान की चोरी किये गये धन व वस्तुओं (जेवरातों) की बरामदगी स्पष्ट रूप से वादी मुकदमा ट्रस्टी कृष्ण मोहन के कब्जे व लाकर -3-से कराई गई है अर्थात दान चोरी के धन व जेवरात को अपने कब्जे में व पास रखने वाला व्यक्ति जो कानूनी हिसाब से मुकदमें का अभियुक्त होना चाहिये, उसी ने दान चोरी में अपने वरिष्ठ चम्पतराय, अनिल मिश्र, गोपाल जी व स्वरां तथा उक्त हेतु जिम्मेदार ट्रस्ट के अन्य सदस्यों को बचाने हेतु सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर मामले को तरतीब देने हेतु प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि उक्त रूपये लाकर में पहले से चोरी करके रखे गये थे#

#श्रीमान जी, उक्त के अलावा जो दस लाख रूपये चम्पतराय द्वारा बरामद कर गायब कर दिये गये तथा अनिल मिश्रा व गोपाल राव द्वारा दिनांक 05.06.2026 को लगभग 58 लाख रूपये बरामद कर गायब कर दिये गये उक्त के सम्बन्ध में कोई भी तथ्य न प्रथम सूचना रिपोर्ट में दर्ज कराया गया और न ही उसके सम्बन्ध में कोई तथ्य ही प्रकाश में आया है#

#श्रीमान जी, अधिवक्ता संघ व उसका प्रत्येक सदस्य अपने आराध्य के दान की चोरी से काफी आहत है तथा श्रीमान जी को इस आशय की तहरीर दे रहा है कि चम्पतराय द्वारा गायब किये गये 10 लाख रूपये, अनिल मिश्रा व गोपाल जी द्वारा गायब किये गये लगभग 58 लाख रूपये जो उन लोगों द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट के पहले ही बरामद किया गया था व ट्रस्टी कृष्ण मोहन द्वारा चोरी के रूपये व जेवरात अपने पास रखने तथा मामले को तरतीब देकर गुमराह करने हेतु फर्जी लिखा पढ़ी करने तथा उक्त हेतु सभी जिम्मेदार ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य भी स्पष्ट रूप से इस चोरी में शामिल है जिन्होंनें सुनियोजित षडयन्त्र कर योजनाबद्ध तरीके से दान धन चोरी हेतु संगठित गिरोह बनाकर चोरी की है तथा मामला खुलने पर साक्ष्य गायब किये हैं जिनके विरूद्ध भी प्र०सू०रि० दर्ज किया जाना नितान्त आवश्यक है जिससे अरबों राम भक्तों की आस्था व विश्वास अपने प्रभू श्रीराम व उनके भव्य मन्दिर के प्रति बरकरार रहे#

#अस्तु निवेदन है कि चम्पतराय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव व अन्य दोषी ट्रस्टियों के विरूद्ध प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर घृणित अपराध करने वाले उपरोक्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करने की महती कृपा करें। दिनांक :- 02/07/2026 प्रार्थी:- शैलेंद्र कुमार जायसवाल#

No comments