#हरदोई:- सड़क तक फैली बबूल की झाड़ियां हटाई गईं#
#हरदोई:- सड़क तक फैली बबूल की झाड़ियां हटाई गईं#
#हरदोई: जिला मुख्यालय से सांडी जाने वाले मार्ग पर आदमपुर के निकट सड़क किनारे उगी बबूल की झाड़ियां, जो सड़क तक फैल गई थीं और आवागमन में बाधा बन रही थीं, उन्हें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने साफ करा दिया है। द टेलीकास्ट न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है#
#झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को देखने में दिक्कत होती थी और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को द टेलीकास्ट न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे फैली झाड़ियों की कटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित बनाया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि अब आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है#

No comments