#दिल्ली:- में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ श्री पहाड़ी माता जी का नवम वार्षिकोत्सव#
#दिल्ली:- में भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ श्री पहाड़ी माता जी का नवम वार्षिकोत्सव#
#दिल्ली: विवेक जैन। श्री पहाड़ी माता विकास ट्रस्ट, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित श्री पहाड़ी माता जी का नवम वार्षिकोत्सव रोहिणी स्थित गोल्डन एप्पल टेंट क्रिस्टल हॉल में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिल्ली, एनसीआर तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और मां पहाड़ी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात आचार्य विजेंद्र चौहान ने मंगल पाठ कर भक्तों को धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं का संदेश दिया। प्रसिद्ध भजन गायक नरेश सैनी तथा प्रिंस जैन एवं शुभम रिठालिया ने अपने मधुर भजनों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि पूरा हॉल जयकारों और भक्ति रस में सराबोर हो गया। संकीर्तन, मेहंदी, गजरा, निशान यात्रा एवं चुनरी भेंट जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पहाड़ी माता वार्षिक उत्सव में भव्य निशान यात्रा चुनरी ओर श्रृंगार का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और विशेष 56 भोग का प्रसाद मां को लगाया जाता है जो कि परिवार की महिलाएं अपने घर से बनाकर लाती है। श्री पहाड़ी माता धाम, हरियाणा के जिला भिवानी में ढिगावा से लगभग 12 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस पवित्र धाम का इतिहास पांडव काल से जुड़ा हुआ माना जाता है और यह वर्षों से लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। दिल्ली में निवास करने वाले पहाड़ी माता के भक्त प्रत्येक वर्ष अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ इस वार्षिकोत्सव का आयोजन करते हैं। हर वर्ष दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर श्री पहाड़ी माता धाम की यात्रा करते हैं। समापन अवसर पर श्री पहाड़ी माता विकास ट्रस्ट, दिल्ली ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सफल आयोजन में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया#

No comments