Breaking News

#हरदोई:- मझिला- सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी#


#हरदोई:- मझिला- सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी#

#हरदोई: मझिला- थाना मझिला क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तहजीब (27 वर्ष) पुत्र मुजीब, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना मझिला के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण ने बताया कि सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है#

No comments