#हरदोई:- बघौली- श्रावण मास एवं कांवड़ मेले की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा, बघौली चौराहे पर किया पैदल गश्त#
#हरदोई:- बघौली- श्रावण मास एवं कांवड़ मेले की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा, बघौली चौराहे पर किया पैदल गश्त#
#हरदोई: बघौली- आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) हरदोई ने बघौली चौराहा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया।पैदल गश्त के दौरान एएसपी ने बाजार, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर सहयोग की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बघौली थाना प्रभारी प्रशांत द्विवेदी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे श्रावण मास एवं कांवड़ मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके#

No comments