Breaking News

#लखनऊ:- गोमती नगर जोन के अधीक्षण अभियंता तकनीकी का तबादला, बहराइच मंडल भेजे गए#


#लखनऊ:- गोमती नगर जोन के अधीक्षण अभियंता तकनीकी का तबादला, बहराइच मंडल भेजे गए#

#लखनऊ: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गोमती नगर जोन में तैनात अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) नवीन चंद्र प्रसाद को उनके पद से हटाकर बहराइच मंडल स्थानांतरित कर दिया गया है#

#बताया जा रहा है कि प्रबंध निदेशक (MD) आईएएस रिया केजरीवाल ने यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर की है। शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद अधीक्षण अभियंता तकनीकी का तबादला करते हुए उन्हें बहराइच मंडल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं#

#इस कार्रवाई को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय हलकों में इस तबादले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है#

No comments