#हरदोई:- बालाजी धाम लहराई में गरीब ब्राह्मण कन्या का विवाह, महंत ने निभाया कन्यादान का दायित्व#
#हरदोई:- बालाजी धाम लहराई में गरीब ब्राह्मण कन्या का विवाह, महंत ने निभाया कन्यादान का दायित्व#
#हरदोई: के टड़ियावां क्षेत्र स्थित बालाजी धाम लहराई में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए महंत सर्वेन्द्र तिवारी ने आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण कन्या के विवाह का संपूर्ण खर्च वहन कर कन्यादान कराया#
#महंत सर्वेन्द्र तिवारी ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष ऐसी बेटी का चयन करते हैं, जिसके पिता और भाई का सहारा न हो तथा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो। इसी संकल्प के तहत इस वर्ष लहराई निवासी श्यामा कुमार तिवारी के पुत्र हरिओम का विवाह सवायजपुर तहसील के खण्डेरिया गांव निवासी स्वर्गीय विपिन की पुत्री गोमती के साथ वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया#
#गोमती के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी तीन बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है। ऐसे में महंत ने पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए विवाह की सभी व्यवस्थाएं कराईं। उन्होंने बताया कि यह उनके इस सेवा संकल्प का लगातार चौथा वर्ष है#
#बालाजी धाम परिसर में संपन्न हुए विवाह समारोह में अनुज तिवारी, मयंक पंडित सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और देवी-देवताओं के आशीर्वाद के बीच नवविवाहित जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई#

No comments