Breaking News

#हरदोई:- बघौली- तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम#


#हरदोई:- बघौली- तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम#

#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के बघौली–माधौगंज मार्ग पर पत्तापुरवा के सामने बुधवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार विजय शंकर (54) पुत्र श्रीकृष्ण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि विजय शंकर भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा#

#सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बघौली और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। मृतक अपने पीछे पत्नी मीरा, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना की जांच की जा रही है#

No comments