Breaking News

#हरदोई:- फल एवं सब्जी मंडी बनी नरक! कीचड़-दुर्गंध के बीच कारोबार को मजबूर व्यापारी, जिम्मेदार बेखबर#


#हरदोई:- फल एवं सब्जी मंडी बनी नरक! कीचड़-दुर्गंध के बीच कारोबार को मजबूर व्यापारी, जिम्मेदार बेखबर#

#हरदोई: शहर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी की बदहाली अब तस्वीरों में साफ दिखाई देने लगी है। मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंदर की सड़कों तक जलभराव, कीचड़ और गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। हर सुबह सैकड़ों व्यापारी और ग्राहक इसी बदहाल व्यवस्था के बीच आने-जाने और कारोबार करने को मजबूर हैं#

#तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि मंडी परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। सड़कें कीचड़ से लथपथ हैं और जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से दुर्गंध फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी का इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी लंबे समय से खराब पड़ा है, लेकिन उसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई#

#व्यापारियों का आरोप है कि मंडी सचिव को इस बदहाली की पूरी जानकारी होने के बावजूद व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा। सफाई और रखरखाव के नाम पर हर वर्ष खर्च होने वाली धनराशि के बावजूद मंडी की हालत बद से बदतर होती जा रही है, जिससे रखरखाव मद में अनियमितताओं और संभावित गबन की आशंका भी जताई जा रही है#

#फल एवं सब्जी व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था और खराब पड़े कांटे को तत्काल दुरुस्त कराया जाए तथा रखरखाव पर हुए खर्च की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके#

No comments