#हरदोई:- हल्की बरसात में ही जलमग्न हुआ प्रताप नगर चौराहा, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें#
#हरदोई:- हल्की बरसात में ही जलमग्न हुआ प्रताप नगर चौराहा, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें#
#हरदोई: जनपद से सीतापुर को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित प्रताप नगर चौराहा व आसपास का क्षेत्र हल्की बरसात में ही पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बरसाती पानी भर जाने से आवागमन करने वाले राहगीरों, कर्मचारियों और वाहन सवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है#
#स्थिति यह है कि सीतापुर से हरदोई और हरदोई से सीतापुर जाने वाले वाहन चालकों को यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क पर कहाँ गड्ढा है और कहाँ सामान्य रास्ता। गंदे बरसाती पानी से सड़क की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं#
#स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रताप नगर चौराहा पर जलभराव की समस्या कोई नई बात नहीं है। हर वर्ष बरसात के मौसम में मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक स्थायी समाधान निकालने में विफल साबित हुआ है। कई दिनों से क्षणिक हो रही बारिश के बावजूद जिम्मेदार विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है#
#जलभराव के कारण प्रताप नगर चौराहा पर निवास कर रहे हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है#
#स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके#

No comments