#हरदोई:- टड़ियावां- में ‘इलाज’ के नाम पर खेला जा रहा मौत का खेल, बिना डिग्री अस्पताल-लैब बेखौफ#
#हरदोई:- टड़ियावां- में ‘इलाज’ के नाम पर खेला जा रहा मौत का खेल, बिना डिग्री अस्पताल-लैब बेखौफ#
#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत चौंकाने वाली तस्वीर पेश कर रही है। टड़ियावां इलाके में कई निजी अस्पताल और पैथोलॉजी लैब ऐसे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो मान्यता है और न ही योग्य डॉक्टर—फिर भी मरीजों का इलाज धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, कई अस्पतालों में प्रशिक्षित चिकित्सकों की अनुपस्थिति के बावजूद मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, अवैध रूप से चल रही लैबों में जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं, जिनकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गलत रिपोर्ट के आधार पर इलाज होने से मरीजों की स्थिति और बिगड़ने का खतरा बना रहता है। बताया जा रहा है कि जिले में पहले भी झोलाछाप डॉक्टरों और बिना पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिल चुकी हैं। कुछ मामलों में लापरवाही के चलते मरीजों की मौत तक हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग सकी है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अवैध अस्पतालों और लैबों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें#

No comments