Breaking News

#हरदोई:- सांडी विधानसभा सीट/ भाजपा की हैट्रिक या परमाईलाल परिवार की वापसी#


#हरदोई:- सांडी विधानसभा सीट/ भाजपा की हैट्रिक या परमाईलाल परिवार की वापसी#

#हरदोई: सांडी- विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कभी परमाईलाल परिवार का गढ़ मानी जाने वाली यह सीट पिछले दो विधानसभा चुनावों से भाजपा के कब्जे में है। ऐसे में एक बार फिर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है#

#सांडी विधानसभा सीट 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इससे पहले यह क्षेत्र गोपामऊ-अहिरोरी विधानसभा का हिस्सा था। नई सीट बनने के बाद हुए पहले चुनाव में परमाईलाल परिवार की राजेश्वरी देवी ने जीत दर्ज कर अपना वर्चस्व कायम रखा#

#हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदल गए। सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के खाते में गई, लेकिन कांग्रेस जीत हासिल नहीं कर सकी और भाजपा ने पहली बार इस सीट पर कब्जा जमाया#

#2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद ऊषा वर्मा को मैदान में उतारा। ऊषा वर्मा को 72 हजार से अधिक वोट मिले, लेकिन भाजपा प्रत्याशी प्रभास कुमार ने करीब 9,200 मतों के अंतर से उन्हें पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की#

#अब 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही क्षेत्र में ऊषा वर्मा की सक्रियता बढ़ गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि दोनों दल अपने पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हैं, तो मुकाबला एक बार फिर भाजपा के प्रभास कुमार और सपा की ऊषा वर्मा के बीच देखने को मिल सकता है#

#एक ओर प्रभास कुमार लगातार तीसरी जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं, तो दूसरी ओर ऊषा वर्मा परमाईलाल परिवार का खोया हुआ राजनीतिक वर्चस्व वापस हासिल करने के प्रयास में जुटी हैं#

#अब सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या भाजपा सांडी सीट पर जीत की हैट्रिक लगाएगी, या फिर परमाईलाल परिवार इस सीट पर अपनी वापसी कर इतिहास दोहराएगा? इसका जवाब आखिरकार क्षेत्र की जनता अपने मतों से तय करेगी#

No comments