Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- आवास विकास रोड पर बारिश से जलभराव, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल#


#हरदोई:- शाहाबाद- आवास विकास रोड पर बारिश से जलभराव, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल#

#हरदोई: शाहाबाद- मोहल्ला आवास विकास रोड पर बारिश के कारण जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार हालात और ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। नालियों की सफाई न होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पानी सड़कों पर ही भर जाता है।जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके#

No comments