#हरदोई:- शाहाबाद- कौशल विकास को नई दिशा कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव#
#हरदोई:- शाहाबाद- कौशल विकास को नई दिशा कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव#
#हरदोई: शाहाबाद- क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा और कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर के मोहल्ला बुधबाजार स्थित श्री चंद्र प्रकाश विद्या मंदिर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित कौशल मिशन प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया#
#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र रहे। उद्घाटन ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) की ओर से राहुल सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया#
#इस दौरान ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और कंप्यूटर लैब सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को जाना।अपने संबोधन में त्रिपुरेश मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय केवल पारंपरिक शिक्षा का नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा का है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में वही युवा आगे बढ़ेगा जिसके पास सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक दक्षता भी होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, व्यावसायिक कौशल और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा न केवल निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि स्वयं का उद्यम स्थापित करने में भी सक्षम बनेंगे।इस अवसर पर AIMA के प्रतिनिधि राहुल सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार पाने में आसानी हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर अवनीश राठौर, रमन गुप्ता, राहुल शुक्ला, आशीष अवस्थी, विद्यालय के प्रबंधक संतोष दीक्षित एवं सूरज दीक्षित सहित विद्यालय परिवार, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया#

No comments