Breaking News

#वाराणसी:- भदोही जिले का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, सीएम योगी का ऐलान#


#वाराणसी:- भदोही जिले का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, सीएम योगी का ऐलान#

#वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने भदोही जिले का नाम एक बार फिर बदलकर संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा#

#दरअसल, मायावती सरकार में भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर किया गया था। अखिलेश यादव सरकार ने इस जिले का नाम एक बार फिर बदलकर भदोही कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और संत रविदास के सम्मान से जुड़ी पहचान बदलने का प्रयास किया। हमारी सरकार इस पहचान को वापस लाएगी#

#सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर सद्गुरु रविदास जी महाराज के प्रति हमारी आस्था का परिणाम है, फिर से भदोही संत रविदास नगर रहेगा। जिले के नाम में बदलाव को लेकर हम लोग कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे#

No comments