#हरदोई:- वीर शहीद मेजर पंकज पाण्डेय के नाम पर होगा हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम, डिप्टी सीएम का ऐलान#
#हरदोई:- वीर शहीद मेजर पंकज पाण्डेय के नाम पर होगा हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम, डिप्टी सीएम का ऐलान#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश- के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हरदोई को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम वीर शहीद मेजर पंकज पाण्डेय के नाम पर रखा जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहीद मेजर पंकज पाण्डेय के स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद मीडिया से रूबरू हुए#
#इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि हरदोई मेडिकल कॉलेज का नामकरण वीर शहीद मेजर पंकज पाण्डेय के नाम पर किया जाएगा।डिप्टी सीएम ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा है और उनके सम्मान में लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और सेवा की प्रेरणा देगा#

No comments