Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही पूनम को मिला सहारा#


#हरदोई:- हरियावां- पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही पूनम को मिला सहारा#

#हरदोई: हरियावां- विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा के मजरा जरारा में उस समय मानवीय संवेदनाओं की मिसाल देखने को मिली, जब पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही पूनम सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर चलाना भी मुश्किल हो गया#

#पति की मौत के बाद पूनम सिंह पर चार बेटियों और सात वर्षीय बेटे की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी आ गई। पूनम ने बताया कि पति के रहते मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा हो जाता था, लेकिन अब हालात इतने खराब हैं कि कई बार पूरे परिवार को दिन में सिर्फ एक समय का भोजन ही नसीब हो पाता है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतें भी प्रभावित हो रही हैं। परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह और बीडीओ सत्यदेव यादव पूनम सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को राशन, गेहूं, चावल और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, जिससे तत्काल राहत मिल सके। बीडीओ ने पीड़ित को मुख्यमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का भरोसा दिलाया#

No comments