Breaking News

#दिल्ली:- पहुंचा हरदोई- के बीईओ के भ्रष्टाचार का मामला, डीएम-एसपी को नोटिस जारी#


#दिल्ली:- पहुंचा हरदोई- के बीईओ के भ्रष्टाचार का मामला, डीएम-एसपी को नोटिस जारी#

#महिला लिपिक की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने तलब की रिपोर्ट#

#हरदोई: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने हरदोई के बेसिक शिक्षा विभाग की अनुसूचित जाति वर्ग की महिला कनिष्ठ सहायक प्रत्यूषा लहरी की शिकायत पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरदोई को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से 15 दिनों के भीतर मामले में की गई कार्रवाई और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं#

#आयोग द्वारा 2 जुलाई 2026 को जारी नोटिस के अनुसार प्रत्यूषा लहरी ने 27 मई 2026 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बीईओ भरावन केके त्रिपाठी द्वारा अवैध धन उगाही का दबाव बनाए जाने, बिना सुनवाई के बीएसए द्वारा दुर्भावनापूर्ण एवं एकपक्षीय निलंबन किए जाने तथा बीईओ द्वारा लगातार धमकियां दिए जाने के आरोप लगाए गए हैं#

#राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संविधान के अनुच्छेद-338 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मामले की जांच करने का निर्णय लिया है। आयोग ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से कहा है कि नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर डाक, व्यक्तिगत रूप से अथवा अन्य संचार माध्यम से सभी तथ्यों एवं अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए#

#आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो वह संविधान के अनुच्छेद-338 के तहत प्राप्त दीवानी न्यायालय जैसी शक्तियों का उपयोग करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन भी जारी कर सकता है। हालांकि डीएम ने मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है#

No comments