Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- नेवादा तिराहे पर सड़क हादसा महिला की मौत, डंपर संचालक व अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज#

#हरदोई:- टड़ियावां- नेवादा तिराहे पर सड़क हादसा महिला की मौत, डंपर संचालक व अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के नेवादा तिराहे के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर संचालक और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जामुन झाला मजरा नेवादा निवासी अखिलेश (पुत्र स्व. बाबूराम) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 जून 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे उनकी भाभी राधा (पत्नी स्व. रजनेश) घर से टहलने के लिए सड़क किनारे हरदोई की ओर जा रही थीं। इसी दौरान टड़ियावां की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने नेवादा तिराहे के पास उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा भी किया, लेकिन नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि ग्रामीणों ने डंपर को अनुराग सिंह यादव का बताया है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग का चौकोर खुले बॉक्स वाला मिट्टी से भरा डंपर दिखाई दे रहा है, लेकिन नंबर प्लेट साफ नहीं दिख रही। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया है कि उक्त डंपर बेहटी क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन कार्य में लगाया गया था। घटना के बाद चालक सीधे इटौली की ओर न जाकर खेरिया रोड, पाला और भरिगवां होते हुए हरदोई की दिशा में फरार हो गया। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, जिस पर प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुराग सिंह यादव और अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी#

 

No comments