Breaking News

#हरदोई:- सरकार के विकास की हकीकत, ब्लॉक मुख्यालय का ही हाल बदहाल, जर्जर सड़क, हर दिन हजारों राहगीर झेल रहे परेशानी#


#हरदोई:- सरकार के विकास की हकीकत, ब्लॉक मुख्यालय का ही हाल बदहाल, जर्जर सड़क, हर दिन हजारों राहगीर झेल रहे परेशानी#

#हरदोई: विकास खंड अहिरोरी के ब्लॉक मुख्यालय से काईमऊ संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत न होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है#

#बताया जा रहा है कि ब्लॉक मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह मार्ग सांडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके#

No comments