#लखनऊ:- रोड पर कई बेसमेंट में गहरी खुदाई, पड़ोसी मकानों पर संकट, बेसमेंट निर्माण बना खतरे की घंटी! रिहायशी इलाकों में नियमों की अनदेखी#
#लखनऊ:- रोड पर कई बेसमेंट में गहरी खुदाई, पड़ोसी मकानों पर संकट, बेसमेंट निर्माण बना खतरे की घंटी! रिहायशी इलाकों में नियमों की अनदेखी#
#हरदोई: शहर के आवासीय एवं रिहायशी क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे बेसमेंट निर्माण अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी करते हुए की जा रही गहरी खुदाई से आसपास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है, जबकि इस गंभीर मामले में प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं#
#शहर के लखनऊ रोड पर इन दिनों कई स्थानों पर बेसमेंट निर्माण का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के लिए सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इससे आसपास स्थित मकानों में दरारें आने और ढहने का खतरा बढ़ गया है#
#इस लापरवाही का ताजा उदाहरण उस समय सामने आया जब बेसमेंट की खुदाई के दौरान पूर्व विधायक के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है#
#क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में चल रहे सभी बेसमेंट निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डरों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। नगर पालिका ईओ रामेन्द्र सिंह से द टेलीकास्ट से कहा कि इस कार्य की निगरानी पालिका क्षेत्र से बाहर है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट ने फोन कॉल रिसीव नहीं की#

No comments