Breaking News

#दिल्ली:- अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, पत्नी गीतांजलि ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता#


#दिल्ली:- अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, पत्नी गीतांजलि ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता#

#दिल्ली: अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल पहुंचीं उनकी पत्नी गीतांजलि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनकी चिकित्सा को लेकर चिंता जताई है#

#गीतांजलि ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह सफदरजंग अस्पताल में मौजूद हैं, जहां सोनम वांगचुक भर्ती हैं। उन्होंने अपील की कि उनकी, परिवार की और पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह या नस के जरिए किसी भी प्रकार की दवा, तरल पदार्थ या अन्य चिकित्सा न दी जाए#

#इस घटनाक्रम के बाद सोनम वांगचुक की सेहत और उनके अनशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन और दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है#

No comments