#हरदोई:- सरकारी अस्पताल में पानी का संकट, शोपीस बने आरओ प्लांट, पानी को भटकते मरीज और तीमारदार#
#हरदोई:- सरकारी अस्पताल में पानी का संकट, शोपीस बने आरओ प्लांट, पानी को भटकते मरीज और तीमारदार#
#हरदोई: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बदहाल नजर आ रही है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगे कई आरओ प्लांट शोपीस बनकर रह गए हैं, जबकि एक सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप और एक छोटा नल भी कई वर्षों से खराब पड़े हैं#
#नतीजतन, अस्पताल आने वाले लोगों को न तो आरओ का शुद्ध पानी मिल रहा है और न ही सामान्य पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को पानी की तलाश में अस्पताल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है#
#स्वास्थ्य केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सरकारी संस्था में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से खराब पड़े आरओ प्लांट, इंडिया मार्का हैंडपंप और नल को जल्द से जल्द दुरुस्त कर अस्पताल में नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है#

No comments