#हरदोई:- बघौली में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल, 5 वर्षीय मासूम भी घायल#
#हरदोई:- बघौली में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल, 5 वर्षीय मासूम भी घायल#
#लखनऊ: हरदोई- नेशनल हाइवे 731 पर थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम लोधी के पास सोमवार शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद 5 वर्षीय मासूम भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या UP30BE1760 के चालक विकास (30 वर्ष) पुत्र रमेश, निवासी गौरपुर, थाना सुरसा, जनपद हरदोई अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टीवीएस अपाचे (UP32JW9674) से टक्कर हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए#
#सूचना मिलते ही थाना बघौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विकास की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजनों के माध्यम से सूचनदे दी।दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया, जिससे यातायात सुचारु बना रहा। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य रही और किसी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं हुई#

No comments