Breaking News

#हरदोई:- भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर#


#हरदोई:- भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर#

#हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के हरदोई आगमन को लेकर बेनीगंज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य के नेतृत्व में ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई#

#बैठक में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई कि क्षेत्रीय अध्यक्ष सीतापुर से प्रताप नगर मार्ग होते हुए हरदोई स्थित पार्टी कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा कछौना स्थित एस एमडी पटेल इंटर कॉलेज में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन किया जाएगा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे प्रताप नगर चौराहे पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा#

#बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी से अधिक से अधिक संख्या में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई#

No comments