#लखनऊ:- यूपी में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी#
#लखनऊ:- यूपी में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 18 से 23 जुलाई के बीच प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है#
#मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी#
#मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, संबंधित जिलों के प्रशासन को भी संभावित भारी बारिश को देखते हुए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं#

No comments