#गोरखपुर:- CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश#
#गोरखपुर:- CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश#
#गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए#
#मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, आवास और अन्य जनकल्याणकारी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है#

No comments