#हरदोई:- सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक: धीमी प्रगति पर CDO ने जताई नाराज़गी, CNDS व सिंचाई विभाग को लगाई फटकार#
#हरदोई:- सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक: धीमी प्रगति पर CDO ने जताई नाराज़गी, CNDS व सिंचाई विभाग को लगाई फटकार#
#हरदोई: विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए#
#सीडीओ ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर सभी विभाग निर्धारित समय के भीतर सूचनाएं अपडेट करें, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। समीक्षा के दौरान CNDS और सिंचाई विभाग की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और तय समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए#
#सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने और जनपद की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए#
#बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे#

No comments