#लखनऊ:- LDA का सृजन अपार्टमेंट फायर सेफ्टी जांच में फेल, RWA ने उठाए गंभीर सवाल#
#लखनऊ:- LDA का सृजन अपार्टमेंट फायर सेफ्टी जांच में फेल, RWA ने उठाए गंभीर सवाल#
#लखनऊ: राजधानी स्थित एलडीए के सृजन अपार्टमेंट में फायर सेफ्टी व्यवस्था की पोल खुल गई है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा कराए गए निरीक्षण में अग्निशमन व्यवस्था में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं#
#निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भूतल पर लगे अधिकांश फायर हाइड्रेंट निष्क्रिय हैं। इसके अलावा आग लगने की स्थिति में उपयोग होने वाले प्रेशर पंप और फायर अलार्म सिस्टम भी बंद मिले, जिससे आपातकालीन स्थिति में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है#
#RWA ने इन खामियों पर गहरी चिंता जताते हुए पूरे परिसर का तकनीकी ऑडिट कराने, सभी अग्निशमन उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराने और फायर सेफ्टी मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है#

No comments