Breaking News

#लखनऊ:- मृत बेटे को लोहिया अस्पताल में छोड़कर भागी मां, हत्या की आशंका#


#लखनऊ:- मृत बेटे को लोहिया अस्पताल में छोड़कर भागी मां, हत्या की आशंका#

#लखनऊ: के मड़ियांव के श्रीनगर में नर्सरी में पढ़ने वाले चार साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाथरूम में मरणासन्न मिले बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। डंडे से बेरहमी से पिटाई की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एंड हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। पेट के अंदरूनी हिस्से में भी गंभीर घाव हैं#

#मूल रूप से उन्नाव के अचलगंज, दीवान खेड़ा कटरा के रहने वाले दिनेश मजूदरी करते हैं। 2025 में पति से विवाद के बाद दिनेश की पत्नी पूनम मड़ियांव के श्रीनगर में किराए के मकान में रहने लगी। दोनों का सबसे छोटा बेटा अहम मां के साथ रहता था। पूनम घरों में झाड़ू पोंछा कर गुजारा करती है। उसने अहम का दाखिला नर्सरी कक्षा में कराया था। पूनम के मुताबिक शुक्रवार को वह काम पर गई थी और अहम स्कूल गया था। स्कूल से लौटकर अहम घर चला गया। पूनम का कहना है कि शाम करीब छह बजे पड़ोसी प्रशांत ने फोन कर बताया कि अहम बाथरूम में बेसुध पड़ा है। पूनम घर पहुंचीं और बेटे को अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने अहम को मृत घोषित कर दिया#

#पूनम मृत बेटे को अस्पताल में छोड़कर बिना किसी को कुछ बताए मड़ियांव थाने के पीछ रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंच गई। बहन अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। अहम के हाथ, पैर, पीठ व सीने पर चोट के निशान मिले हैं। चोट ऐसी है मानों किसी ने उसे बाथरूम में बंद कर फर्श पर पटका हो। इस घटना के पीछे महिला के एक करीबी पर शक जताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि करीबी अक्सर उसी के घर में देखा जाता था। दिनेश ने भी बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है#

No comments