Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- SDM पर आरोप पड़े उल्टे! जांच में नहीं मिले सबूत, आरोप लगाने वाली लेखपाल निलंबित#


#हरदोई:- शाहाबाद- SDM पर आरोप पड़े उल्टे! जांच में नहीं मिले सबूत, आरोप लगाने वाली लेखपाल निलंबित#

#हरदोई: शाहाबाद- तहसील में तत्कालीन उप जिलाधिकारी (SDM) सुशील कुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाने वाली लेखपाल पूजा देवी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें एसडीएम पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई, जबकि लेखपाल की कार्यशैली पर गंभीर टिप्पणियां दर्ज की गईं#

#जांच रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व परगना आलमनगर और पछोहा की खतौनी फीडिंग का कार्य लंबे समय से लंबित था। यह जिम्मेदारी लेखपाल पूजा देवी को सौंपी गई थी, लेकिन उनके स्तर पर कार्य पूरा नहीं किया गया, जिससे भूलेख संबंधी कार्य प्रभावित हुआ। समिति ने माना कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि लेखपाल ने आंखों में समस्या होने की बात अधिकारियों के समक्ष रखी थी। उनसे उपचार संबंधी चिकित्सीय अभिलेख मांगे गए, लेकिन जांच के दौरान कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। ऐसे में उनके गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दावे की पुष्टि नहीं हो सकी#

#जांच का सबसे अहम निष्कर्ष तत्कालीन एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर लगाए गए आरोपों को लेकर सामने आया। समिति ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट किया कि एसडीएम द्वारा लेखपाल या उनके अधिवक्ता पिता के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्र व्यवहार या जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। जांच में यह भी कहा गया कि एसडीएम ने केवल लंबित खतौनी फीडिंग कार्य के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था#

#जिलाधिकारी के 22 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में शाहाबाद के उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने लेखपाल पूजा देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के साथ शाहाबाद तहसील में लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी और बिना प्रमाण के लगाए गए आरोपों को स्वीकार नहीं किया जाएगा#

No comments