Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- थाने में शिकायत लेकर गई महिला से सिपाही ने की अभद्रता, SP से लगाई न्याय की गुहार#


#हरदोई:- टड़ियावां- थाने में शिकायत लेकर गई महिला से सिपाही ने की अभद्रता, SP से लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के ग्राम टेनी की एक महिला ने न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि घर पर गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां तैनात सिपाही ने ही उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे भगा दिया।पीड़िता सुष्मा पत्नी छोटेलाल बघेल निवासी ग्राम टेनी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के लिए राहुल राठौर पुत्र विजयपाल राठौर निवासी पड़री से 7 हजार रुपये में टेंट बुक किया गया था, जिसका भुगतान पहले ही कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे राहुल राठौर 3-4 अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और दोबारा पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए जान-माल की धमकी दी।पीड़िता के अनुसार, जब उसने इस घटना की शिकायत थाना टड़ियावां में की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा आरोप है कि थाने में तैनात सिपाही वेदप्रकाश ने भी उसके साथ गाली-गलौज कर उसे वहां से भगा दिया।अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक हरदोई से आरोपी राहुल राठौर के साथ-साथ थाने में अभद्रता करने वाले सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है#

#क्षेत्राधिकारी हरियावां ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी#

No comments