Breaking News

#उन्नाव:- सामूहिक विवाह में TMC छाप वाले गद्दे बांटे जाने पर विवाद, प्रशासन ने सप्लायर से मांगा जवाब#


#उन्नाव:- सामूहिक विवाह में TMC छाप वाले गद्दे बांटे जाने पर विवाद, प्रशासन ने सप्लायर से मांगा जवाब#

#उन्नाव: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित 459 जोड़ों को वितरित किए गए गद्दों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का चुनाव चिह्न और "TMC" लिखा होने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है#

#मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अलीगढ़ स्थित गद्दा सप्लायर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि सरकारी कार्यक्रम में इस प्रकार की सामग्री कैसे वितरित हुई#

#बताया जा रहा है कि गद्दों की आपूर्ति अलीगढ़ के एक ठेकेदार द्वारा की गई थी। घटना के बाद खरीद प्रक्रिया और आपूर्ति व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि यदि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई हो तो उसका भी खुलासा हो सके#

#फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह सप्लायर की लापरवाही थी या किसी स्तर पर अन्य अनियमितता हुई है#

No comments