#हरदोई:- ऑपरेशन स्माइल: पुलिस की तत्परता से 03 वर्षीय बच्चा परिजनों से मिला#
#हरदोई:- ऑपरेशन स्माइल: पुलिस की तत्परता से 03 वर्षीय बच्चा परिजनों से मिला#
#हरदोई: रक्षाबंधन पर्व एवं “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत हरदोई पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल पेश की। कोतवाली शहर पुलिस टीम ने बस अड्डे पर रोते हुए मिले करीब 3 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2026 को कोतवाली शहर पुलिस टीम बस अड्डे पर ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को एक करीब तीन वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया था। पुलिस टीम ने तत्काल बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और उसे शांत रखने के लिए महिला आरक्षियों की निगरानी में रखा#
#पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और लाउड हेलर के माध्यम से बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद बच्चे की पहचान कृष्णा पुत्र ब्रजकुमार निवासी तिलहर, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पहचान एवं सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया#
#बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने कोतवाली शहर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस सराहनीय कार्य में शामिल इंस्पेक्टर कोतवाली शहर संजय त्यागी, उ0नि0 कौशल किशोर यादव, व धन सिंह, कां0 विनीत, म0का0 प्रियंका चौहान, अकीलीमा खान, प्रियंका भट्ट और आयुषी सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही#

No comments