#हरदोई:- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 109 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद#
#हरदोई:- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 109 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद#
#मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के कार्यक्रम स्थल गोमती लॉन एंड बैंक्वेट हॉल, माधौगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड भरखनी के 39, साण्डी के 38 तथा हरपालपुर के 32, कुल 109 नवविवाहित जोड़े शामिल हुए#
#कार्यक्रम में विधानसभा सवायजपुर के मा० विधायक प्रतिनिधि श्री रजनीश, ब्लॉक प्रमुख एवं संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। मा० जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की#
#कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभों एवं सहायता की जानकारी दी गई। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए सरकार का सहयोग उपलब्ध कराती है#
#उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बनी सहारा, बेटियों के विवाह में मिल रहा सम्मान और सरकारी सहयोग#

No comments