#हरदोई:- सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अतिकुपोषित बच्चे मिलने पर 13 CDPO को नोटिस#
#हरदोई:- सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, अतिकुपोषित बच्चे मिलने पर 13 CDPO को नोटिस#
#हरदोई: अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए आज सीडीओ नेहा व्याडवाल ने जिला महिला चिकित्सालय स्थित न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाए गए। निरीक्षण के दौरान बच्चों की माताओं से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। इसके साथ ही NRC के रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया#
#निरीक्षण में रसोईघर की रंगाई-पुताई कराने तथा NRC के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी पाया कि विगत दो माह में 13 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) द्वारा NRC का भ्रमण नहीं किया गया। इस पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए#
#निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और पोषण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं निर्धारित पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया#

No comments