#हरदोई:- 15 वें गजानन महोत्सव की तैयारियां तेज, 14 से 20 सितंबर तक होंगे आयोजन#
#हरदोई:- 15 वें गजानन महोत्सव की तैयारियां तेज, 14 से 20 सितंबर तक होंगे आयोजन#
#हरदोई: शहर के वंशीनगर में आयोजित होने वाले 15वें गजानन महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को गजानन सेवा समिति की पहली बैठक समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अविनाश मिश्रा के वंशी नगर स्थित आवास पर संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर को छोटा चौराहा स्थित तुरंत नाथ मंदिर से भव्य गणेश प्रतिमा शोभायात्रा के साथ होगा#
#शोभायात्रा वंशी नगर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। शाम को तीन वर्गों में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। 15 सितंबर को भव्य सुंदरकांड पाठ, 16 सितंबर को गायन प्रतियोगिता, 17 सितंबर को निःशुल्क मेडिकल कैंप, सायं 7 बजे कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र के श्रीमुख से प्रवचन तथा ग्रुप डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। 18 सितंबर को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, जिले की विशेष प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां तथा नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया जाएगा। 19 सितंबर की सुबह हवन एवं भंडारा, शाम को 56 भोग एवं श्री वृंदावन धाम से पधारे श्री मुकुल द्विवेदी की भजन संध्या आयोजित होगी। 20 सितम्बर को गणेश प्रतिमा का बावन नहर में विसर्जन किया जाएगा#
#समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष चार विशेष स्मृति सम्मान भी शुरू किए जा रहे हैं। केतन अग्रवाल स्मृति "केतन मेमोरियल अवार्ड" जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभा को, स्व. आलोक श्रीवास्तव स्मृति सम्मान किसी समाजसेवी को, स्व. के.के. अवस्थी स्मृति सम्मान किसी वरिष्ठ अधिवक्ता को तथा डॉ. आलोक सिंह स्मृति सम्मान किसी वरिष्ठ चिकित्सक को प्रदान किया जाएगा। बैठक का संचालन अशोक सिंह 'लालू' ने किया#
#बैठक में राजमोहन पांडेय, प्रभाकर पाठक, विजय अवस्थी, अशोक श्रीवास्तव, सुयश बाजपेई, कुलदीप द्विवेदी, मीडिया प्रभारी नवल किशोर, अजीत शुक्ला, पंकज अवस्थी, जे के सेठ, अभिलाष गुप्ता, कपीश चतुर्वेदी, अनुज त्रिपाठी, बालाजी गुप्ता कैटर्स आदि लोग मौजूद रहे#

No comments