#हरदोई:- पिहानी- बाल विकास परियोजना में ज्वाइनिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, जांच की उठी मांग#
#हरदोई:- पिहानी- बाल विकास परियोजना में ज्वाइनिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, जांच की उठी मांग#
#हरदोई: पिहानी- बाल विकास परियोजना कार्यालय पिहानी में नवनियुक्त सहायिकाओं से ज्वाइनिंग के नाम पर कथित अवैध वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। आरोपों के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है#
#जानकारी के अनुसार, कुछ नवनियुक्त सहायिकाओं का आरोप है कि उनकी ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर धनराशि की मांग की जा रही है। आरोपों में वीसी धीरेंद्र मिश्रा और सीडीपीओ गीता सिंह का नाम भी सामने आया है#
#हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है#
#स्थानीय लोगों और शिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं#



No comments