Breaking News

#हरदोई:- आरएसएस के 220 अल्पकालिक विस्तारक 10 दिन युवाओं के बीच देंगे संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति#


#हरदोई:- आरएसएस के 220 अल्पकालिक विस्तारक 10 दिन युवाओं के बीच देंगे संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति#

#हरदोई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगठन की ओर से आगामी कार्यक्रमों को गति देने के लिए 220 दस दिवसीय अल्पकालिक विस्तारकों को जिम्मेदारी दी गई है। ये विस्तारक 10 दिनों तक विभिन्न मंडलों और बस्तियों में रहकर युवाओं के बीच संवाद स्थापित करेंगे और संघ के कार्यक्रमों को गति देंगे#

#विभाग संघ चालक शिव स्वरूप ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए दस दिवसीय अल्पकालिक विस्तारक योजना बनाई गई है। विस्तारक युवाओं के बीच युवा गोष्ठी, महापुरुषों पर गोष्ठी, समसामयिक विषयों पर संवाद, कैरियर काउंसलिंग, संत रविदास जयंती पर नाटक एवं गोष्ठी, भारत के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा और युवा भारत मंथन जैसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे#

#विभाग प्रचारक अमरजीत ने कहा कि संघ द्वारा बताए गए पंच परिवर्तन के विषयों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि लोग इन्हें समझकर अपने जीवन में अपनाएं। जिला प्रचारक हरदोई अनिल ने कहा कि भारत की संस्कृति प्राचीन होने के साथ-साथ त्याग और समर्पण की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है और इसकी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है#

#योजना के तहत विस्तारक 10 दिनों तक अपने घर से दूर रहकर किसी मंडल अथवा बस्ती में निवास करेंगे। इस दौरान वे बिना किसी मानदेय के कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग सेंटर, गुरुकुल, लाइब्रेरी सहित अन्य स्थानों पर युवाओं के बीच संवाद करेंगे और कार्यक्रमों को गति देंगे। इस अवसर पर सह जिला संघ चालक तेजेंद्र, सह जिला कार्यवाह राम प्रताप सहित सभी खंड एवं नगर टोली के कार्यकर्ता तथा विचार परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments