Breaking News

#हरदोई:- अंजान के लिए रक्तदान करने पहुंचे डोनर को 2 घंटे कराया इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल#


#हरदोई:- अंजान के लिए रक्तदान करने पहुंचे डोनर को 2 घंटे कराया इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल#

#हरदोई: जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए अनजान महिला को रक्त देने पहुंचे एक रक्तदाता को सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रक्तदाता ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रक्तदान करने के लिए बड़ी मुश्किल से डोनर मिलते हैं, ऐसे में उन्हें लंबा इंतजार करवाना उनके उत्साह को प्रभावित कर सकता है#

#शहर के लखनऊ रोड निवासी संदीप DrSandeep Rajvanshi के मुताबिक वे सोमवार शाम करीब 6:45 बजे हरदोई के सरकारी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे थे। अस्पताल में एक महिला डिलीवरी के लिए भर्ती थीं, जिनका हीमोग्लोबिन महज 5.5 बताया गया। महिला को वह व्यक्तिगत रूप से जानते तक नहीं थे, लेकिन जरूरत को देखते हुए रक्तदान करने पहुंचे। संदीप का ब्लड ग्रुप A+ है और यह उनका 12वां रक्तदान था। ब्लड बैंक पहुंचने पर उनका रक्त सैंपल लिया गया और करीब 45 मिनट से एक घंटे बाद रक्तदान के लिए आने को कहा गया। रक्तदाता के अनुसार वह कहीं गए भी नहीं और ब्लड बैंक में ही इंतजार करते रहे#

#करीब 45 मिनट बाद जब उन्होंने प्रक्रिया के बारे में पूछा तो उन्हें हर बार “बस 10 मिनट और” कहकर इंतजार करने को कहा गया। इसी तरह करीब दो घंटे बीत गए। संदीप ने कहा कि जिस महिला की डिलीवरी होनी हो और हीमोग्लोबिन 5.5 हो, उस समय परिवार के लिए एक-एक मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में किसी अनजान मरीज की मदद के लिए समय निकालकर अस्पताल पहुंचने वाले डोनर को भी घंटों इंतजार कराना उचित नहीं है#

#उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्था की आलोचना करना नहीं, बल्कि उसमें सुधार की ओर ध्यान दिलाना है। उनकी अपील है कि रक्तदान के लिए आने वाले डोनर की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाए और कोशिश हो कि अधिकतम एक घंटे के भीतर रक्तदाता को रक्तदान कराकर मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदाता बड़ी मुश्किल से मिलता है। यदि कोई व्यक्ति अपना समय निकालकर किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचता है और उसे वहां घंटों इंतजार करना पड़ता है, तो इससे भविष्य में रक्तदान करने को लेकर उसका उत्साह कम हो सकता है#

No comments