Breaking News

#हरदोई:- प्राईमरी स्कूल के सामने कीचड़ भरी सड़क, नौनिहालों की जान जोखिम में#


#हरदोई:- प्राईमरी स्कूल के सामने कीचड़ भरी सड़क, नौनिहालों की जान जोखिम में#

#हरदोई: विकास खंड बावन के प्राथमिक विद्यालय बलोखर के सामने कीचड़ और जलभराव से भरी सड़क बच्चों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि स्कूल आने-जाने वाले नौनिहालों को फिसलन और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है। इससे बच्चों के हादसे का खतरा बना हुआ है#

#ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के विकास के नाम पर सरकारी अभिलेखों में कार्य दर्शाए जाने के बावजूद जमीनी हकीकत बेहद खराब है। ग्रामीणों को आज भी ऐसी सड़क नसीब नहीं हो सकी, जिस पर वे सुरक्षित तरीके से आवागमन कर सकें#

#ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की जिम्मेदारी होने के बावजूद संबंधित जिम्मेदारों की कथित अनदेखी के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि विकास कार्यों में अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के कारण सरकारी धन खर्च होने के बावजूद गांव की मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ#

#प्राथमिक विद्यालय के सामने की यह तस्वीर सरकार की विकास योजनाओं और गांव की जमीनी हकीकत के बीच अंतर को साफ तौर पर सामने रखती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल के सामने सड़क का तत्काल निर्माण/मरम्मत कराने और विकास कार्यों की जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है#

No comments