Breaking News

#हरदोई:- खाद बिक्री केंद्रों पर कैमरों से होगी निगरानी, 57 केंद्रों पर स्थापित हुए कैमरे#


#हरदोई:- खाद बिक्री केंद्रों पर कैमरों से होगी निगरानी, 57 केंद्रों पर स्थापित हुए कैमरे#

#हरदोई: किसानों को उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने जनपद के विभिन्न विकास खंडों में संचालित बी-पैक्स, सहकारी संघ एवं पीसीएफ कृषक सेवा केंद्रों समेत कुल 57 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर कैमरे स्थापित कराए हैं। इनमें कछौना, कोथावां, टड़ियावां, टोडरपुर, पिहानी, बावन, बेहंदर, भरावन, मल्लावां, माधौगंज, शाहाबाद, संडीला, सांडी, सुरसा, हरपालपुर और हरियावां समेत विभिन्न विकास खंडों के उर्वरक बिक्री केंद्र शामिल हैं#

#कैमरों की स्थापना से केंद्रों पर उर्वरक वितरण, किसानों की उपस्थिति और अन्य गतिविधियों की प्रभावी निगरानी एवं अनुश्रवण किया जा सकेगा। इससे खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही अनियमितताओं पर नियंत्रण और किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी#

#जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थापित कैमरों की नियमित जांच कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए और उर्वरक वितरण व्यवस्था का लगातार अनुश्रवण किया जाए। किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की यह पहल किसानों के हितों की रक्षा के साथ उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है#

No comments