Breaking News

#हरदोई:- जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 61 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश#


#हरदोई:- जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 61 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश#

#हरदोई: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments