#हरदोई:- डीएम- एसपी ने सकाहा मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था परखी#
#हरदोई:- डीएम- एसपी ने सकाहा मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था परखी#
#हरदोई: में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र स्थित सकाहा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया#
#अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाए#

No comments