Breaking News

#हरदोई:- आरक्षण का समर्थन हो या विरोध, दोनों से टूटता है समाज: विद्याराम वर्मा#


#हरदोई:- आरक्षण का समर्थन हो या विरोध, दोनों से टूटता है समाज: विद्याराम वर्मा#

#हरदोई: आरक्षण को लेकर देश में जारी बहस के बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विद्याराम वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। खोज जारी है.24×7 न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि आरक्षण का समर्थन और विरोध- दोनों ही समाज को बांटने का काम करते हैं#

#विद्याराम वर्मा ने कहा कि समाज को जातिगत बहस से आगे बढ़कर इंसानियत, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्वामी रामकृष्ण परमहंस, रसखान और कबीर के विचारों से प्रभावित हैं, जिन्होंने इंसानियत को सर्वोपरि माना। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब हर व्यक्ति को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उनके मुताबिक, समाज की सुरक्षा और भविष्य को मजबूत करने के लिए इन दोनों क्षेत्रों का संरक्षण बेहद जरूरी है#

#उन्होंने केंद्र सरकार से समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि देश में सभी वर्गों के लिए समान अधिकार और समान कानून की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे समाज में समानता की भावना और मजबूत हो सके#

No comments